Sunday, 18 September 2016

इन फुटवियर को बनाएं अपना कलेक्शन

हर इंडियन ड्रेस के एक अलग प्रकार की फुटवियर कैरी की जाती है। जैसे अगर आपने राजस्‍थानी सूट पहनने पर मोजरी अच्‍छी लगेगी, गुजराती ड्रेस पहनने पर पॉप-पॉप अच्‍छी लगेगी। लेकिन बहुत से लोगो को फुटवियर सेंस की जानकारी थोड़ी कम होती है साथ ब्लैक फुटवियर ही कैरी करते हैं जोकि गलत हैं। तो इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहें हैं ऐसे पांच इंडियन फुटवियर के बारे में, जो आपकी एथनिक ड्रेस में चार चाँद लगा देंगें। इतना ही ये पांचो फुटवियर हर लड़की के कलेक्शन में भी होने चहिये।
गोटा कोल्हापुरी
किसी भी प्रकार की ट्रेडीशनल ड्रेस पर गोटा कोल्‍हापुरी काफी अच्‍छी लगती है। यह थोड़ा चटक होती है और हर रंग की ड्रेस पर चल जाती है। लेकिन आपको इसे पहनने के लिए अपने पैरों को बिलकुल साफ रखना होगा और डार्क कलर की नेलपेंट लगाना होगा।
मोजड़ी
यह एक प्रकार की राजस्‍थानी चप्‍पल है जिसे जूती की तरह पहना जाता है। इसमें काफी वैरायटी आती हैं। आप लेदर टच की एक मोजड़ी खरीद लें जिसमें घुंघरूओं का काम हो, तो आपको काफी आसानी होगी, अगर आपको अचानक से कोई ड्रेस पहननी पड़ती है तो आपके पास कलेक्‍शन में ये पहनने के लिए होगी।
सॉलिड गोल्ड पम्पस
अगर आपके पास किसी ड्रेस के लिए कोई भी फुटवियर नहीं है तो सॉलिड गोल्‍ड पम्‍प्‍स खरीद लें और उसे अपने कलेक्‍शन में शामिल कर लें। इसे आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं और हर इंडियन ड्रेस पर यह अच्‍छी भी लगती है। ट्रेडीशनल से लेकर ए‍थनिक तक हर प्रकार की ड्रेस में इसे पहना जा सकता है।
जड़ाऊ चप्‍पल
जड़ी हुई चप्पले आप ;शादी में कैरी कर सकती हैं। यह भारी साड़ी और ज्‍वैलरी पर खूब फबेगी। साथी ही हील न होने की वजह से आप इसे पहनकर आसानी से चल भी सकती हैं। इस एक जोड़ी फुटवियर को अवश्‍य संभाल लें।

No comments:

Post a Comment