Sunday, 18 September 2016

लंबे लड़के होते हैं लड़कियों की पहली पसंद



लड़कियां ज्यादातर चाहती हैं कि उनका हमसफर टॉल डार्क एंड हैंडसम हो, लंबे लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं. साउथ कोरिया के एक विश्वविद्यालय में की गयी खोज से यह पता चला है कि जिन रिलेशन में लम्बाई का गैप होता है वो रिश्ते ज्यादा खुशहाल रहते  हैं. जबकि इस स्‍टडी से चौकाने वाली कोई बात नहीं है. क्‍योंकि आपने ज्यादातर देखा होगा कि महिलाओं कि पहली पसंद लम्बे पुरुष होते हैं. यह लगभग 50 फीसदी सही बात है कि महिलाएं लंबे पुरुषों को डेट करती हैं. महिलाओं से जब यही बात पूछा गया तो उन्होंने बताया कि छोटे कद के मुकाबले लंबे कद वाले पुरुष ज्यादा ताकतवर होते हैं. बल्कि इंटेलीजेंट भी होते हैं. इस बात का मतलब यह है कि लंबे पुरुष छोटे पुरुषों की तुलना में ज्यादा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं. लंबे पुरुष महिलाओं को शारीरिक सुरक्षा का एहसास देते हैं. जबकि छोटी हाइट वाले पुरुष महिलाओं को सुरक्षा का एहसास नहीं करा पाते. यही कारण है कि महिलाएं ऐसे पुरुषों की तलाश करती हैं जिनके साथ उन्हें सुरक्षा का एहसास होता है. उन्होंने ये भी बताया कि लंबे पुरुष ज्यादातर दूसरों पर अपना वर्चस्‍व बनाए रखने में सफल होते हैं. ऐसा उनके आत्मविश्वास के कारण होता है. महिलाओं को उनका यही स्‍वभाव और रसूख बहुत पसंद आता है. लंबे पुरुष अकसर फिट दिखते हैं. यही कारण है कि महिलाएं लंबे पुरुषों के साथ रहते हुए अपनी भी फिटनेस का पूरा ख्याल रखती है.

No comments:

Post a Comment