केरल सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल ईको एडवेंचर कार्यक्रम शुरू किया है औऱ राज्य सरकार की ओर से संचालित कई योजनाओं के चलते केरल मे हर साल पर्यटन में काफी इजाफा हो रहा है. केरल पर्यटन विभाग के मुताबिक, ईको एडवेंचर कार्यक्रम के तहत वन्यजीव, पहाड़ी ठहराव. समुंदर के किनारे पर्यटन गतिविधियां चला कर पर्यटन को बढ़ाया जाता है. इन गतिविधियं के दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होने पर विशेष ध्यान रखा जाता है.
साथ ही वनस्पति और संपन्न प्राकृतिक विरासत को कोई नुकसान होने नहीं दिया जाता है. इस कार्यक्रम में पर्यटकों को ट्रैकिंग, कैंपिंग, रॉक क्लाइंबिंग, जंगल सफारी, बर्ड वॉचिंग, कयाकिंग, कैनोईंग और पैराग्लाइडिंग कराई जाती है. पर्यटकों को हर साल कुछ नया चाहिए और इसके लिए केरल में एक नया ब्रांड कैम्पेन विकसित किया जा रहा है. इसे जल्द केरल पर्यटन के अंतर्गत लॉन्च किया जाएगा. इस योजना के तहत राज्य के नए स्थानों को आगे लाया जाएगा और देश के मुख्य स्थानों से चार्टर फ्लाइट्स, चार्टर रेलगाड़ी औऱ रेलगाड़ियों में पर्यटक कोच लगाए जाने की संंभावना है.

No comments:
Post a Comment