घर में रॉक प्लांटेशन करके बेहद सुंदर बनाया जा सकता है. घर में रॉक प्लांटेशन से जंगल के माहौल जैसा एसास होता है. अगर आपको भी जंगल में रहने का मन है तो आप रॉक प्लांटेशन ट्राई कर सकती हैं. इस प्लांटेशन से बिल्कुल अलग एहसास होता है. आप रंग बिरंगे फुलों का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिनका लुक बिल्कुल नैचुरल हो. रॉक प्लांटेशन में चट्टानों के टुकडों में इस तरह के पौधों को प्राथमिकता दी जाती है. जिनकी जडें और पत्तियां पूर्ण रूप से प्राकृतिक वातावरण का एहसास दें. इसके लिए फाइकन, आइसलैंड, जेड अडेनियम, अरेलिया, बोनसाई, बैंबू की मिनी किस्म का मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है. रॉक प्लांटेशन के लिए सबसे पहले चट्टान के टुकडे लिए जाते हैं. ये टुकडे बडी-बडी चट्टानों की प्राकृतिक क्रियाओं से अलग हुए होते हैं. इसे लावा रॉक स्टोन कहते हैं. इन लावा रॉक स्टोन में प्राकृतिक रूप में कई होल हो जाते हैं. रॉक के होल में पौधों की जडों का सेट रोपा जाता है। इसके बाद दोबारा मिट्टी और खाद्य का लेप किया जाता है. पूरी रॉक पर तार से वाइरिंग की जाती है ताकि पौधे सेट हो सकें. इसके बाद धीरे-धीरे पौधों की जडें रॉक के होल्स में फैलकर जगह बना लेती हैं. नमी के लिए इन रॉक्स पर मॉसग्रास लगाई जाती है. इससे आप अपने घर एक अलग लुक देकर बेहतरीन बना सकती हैं. रॉक प्लांटेशन करने के बाद इसकी अच्छे से देखभाल भी करनी चाहिए.

No comments:
Post a Comment