वैसे तो बाजार में बालों को सुंदर दिखाने के लिए तरह-तरह के एसेसरी मौजूद है. लेकिन इस बार कुछ नया हम आपको बताएंगे और वो है हेयर रिंग. अगर युवाओं में हेयर रिंग का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, लेकिन हेयररिंग लगाके लिए आपको चोटी बनाना बहुत जरूरी है. यह रिंग हर तरह के बालों पर अच्छी लगती है.
फिर चाहे आपके बाल छोटे हो या लंबे, आप किसी भी तरह का स्टाइल बनाकर इन हेयर रिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए आपको सिंपल हेयर चोटी, फ्रेंच और डबल डच हेयर आदि पर अच्छी लगेगी.
लेकिन ये रिंग केवल चोटी बनाने पर ही इस्तेमाल की जा सकती है. क्योंकि खुले हुए बालों में ये रिंग रुकेगी नहीं. इससे आपके बालों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा. बल्कि बालों में चार चांग लग जाएंगे.
No comments:
Post a Comment