Monday, 19 September 2016

ग्रीन टी को दिनचर्या में जरूर करें शामिल



अगर एक्सरसाइज और वर्कआउट से भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है. तो ग्रीन टी आपके लिए एक बेहतर उपाय है. यहां तक की आजकल लोगों के जीवन में ऐसे कई कारण हैं जिससे तनाव हो ही जाता है. लेकिन इसे अनदेखा करना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को पैदा कर सकता है. इसलिए तनाव को कम करना बहुत जरूरी है. एक नए शोध के अनुसार तनाव के स्‍तर को कम करने में ग्रीन टी आपके लिए मददगार हो सकती है.
अगर आप सिगरेट पीने की लत से छुटकारा चाहते हैं तो भी आपको ग्रीन टी पीजिए. एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार ग्रीन टी में मौजूद तत्व निकोटीन की लत छुड़ाने में मदद करते हैं. चीन की पत्रिका साइंस चाइना लाइफ में ए रेवोल्यूशनरी अप्रोज फॉर दे सिसेशन ऑफ स्मोकिंग शीर्षक से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार वैज्ञानिकों ने निकोटीन की तलब को शांत करने के लिए ग्रीन टी के तत्वों को मिलाकर एक सिगरेट का निर्माण किया.
कैंसर का खतरा भी होता है कम
ग्रीन टी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं और यह बहुत से एशियन समुदायों में पीढ़ियों से जानी जाती है. हाल में ऐसा पता चला है कि ग्रीन टी का सेवन करने से कैंसर जैसी भयावह बीमारी से भी बचा जा सकता है. पेनसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के खाद्य वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रीन टी में पाया जाने वाला एक तत्व ऐसी प्रक्रिया को शुरू करने में सक्षम है जो स्वस्थ कोशिकाओं को छोड़कर कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को मारती है. ग्रीन टी में पाये जाने वाले एपिगैलोकेटचिन-3-गैलेट (ईजीसीजी) में कैंसरग्रस्त कोशिकाओं को मारने की क्षमता होती है.
ज्यादा से सेवन से हो सकता है नुकसान
ज्यादातर लोग ग्रीन टी को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद मानते हैं.इसलिए वे दिन भर में कई बार ग्रीन टी की चुस्कियां लेते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रीन टी का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. कई बार अच्छी चीजों को ज्यादा सेवन सेहत बिगाड़ सकता है. दिन भर में पांच से छह कप ग्रीन टी का सेवन परेशानियों को कारण बन सकता है. ग्रीन टी में कैफीन होता है इसलिए इसे ज्यादा पीने से स्लीपींग डिस्आडर्र की समस्या हो सकती है. ग्रीन टी वजन कम करने में सहायक मानी जाती है इसलिए लोगों को लगता है कि ग्रीन टी के ज्यादा पीने से उनका वजन जल्द से जल्द कम हो जाएगा जो कि पूरी तरह से गलत है.

No comments:

Post a Comment