Monday, 19 September 2016

जवान दिखने में मदद करेगा आंवला


आंवला बेहद ही लाभदायक है, आधुनिक संदर्भ में इसे बेहतरीन एंटी ऑक्सीडेंट माना गया है. आंवला फल के सीधे सेवन के अलावा चूर्ण एवं स्वरस के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है. बढ़ती उम्र के प्रभावों को धीमा करने का अद्भुत गुण इसे ‘रसायन’ बनाता है. इसके निरंतर प्रयोग से बाल टूटना, रू सी, सफेद होना रूक जाते हैं. नेत्र ज्योति सुरक्षित रहती है. दांत मजबूत बने रहते हैं तथा नेत्र, हाथ पांव के तलुओं, मूत्रमार्ग, आमाशय, आंतों तथा मलमार्ग की जलन समाप्त हो जाती है. इसके प्रयोग से इम्युनिटी पावर सुरक्षित रहती है. बार-बार होने वाली बीमारियों से बचाव होता है. यह Vitamin C का सर्वोत्तम स्रोत है. इसके अलावा इसमें गैलिक एसिड, टैनिक एसिड, शर्करा तथा कैल्शियम भी पाया जाता है. आंवले के रस में संतरे के रस की तुलना में 20 गुना अधिक विटामिन सी पाया जाता है. सुबह प्रतिदिन खाली पेट दो आंवला खाने या फिर रात में सोने से ठीक पहले एक चम्‍मच आंवले का चूर्ण एक घूंट पानी के साथ लेने का प्रभाव आप एक महीने में खुद महससू करेंगे. बालों से संबंधित व्याधियों में जैसे बालों का झड़ना, असमय सफेद होना, डेंड्रेफ आदि में इसके चूर्ण का अन्य जड़ी-बूटियों के साथ लेप बहुत उपयोगी है, साथ ही चूर्ण का सेवन भी इन रोगों में बहुत फायदेमंद है. भूख बढ़ाने के साथ आंवला पाचन शक्ति भी बढ़ाता है. हृदय के लिए अच्छा है. प्रजनन शक्ति बढ़ाने वाला है तथा त्वचा के रोगों का भी नाश करता है. बुखार का नाश करता है. मस्तिष्क दौर्बल्य को भी नष्ट करता है.

No comments:

Post a Comment