हम हमेशा नया ट्रेंड तलाशते रहते हैं. फिर चाहे वो खाना हो, कपड़े हो या फिर घूमना. घूमने में आजकल स्लो ट्रेवल बहुत ट्रेंड कर रहा है. लोग अब रिमोट एरिया में जाना ज्यादा पसंद करते हैं. जहां वो पैदल ही पूरी यात्रा का मजा ले सकते हैं. यहां तक की लोग अब फ्लाइट की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं. शायद ये चीज इसलिए भी पसंद की जा रही है, क्योंकि लोग लाइफ का भरपूर मजा लेना चाहते हैं. वो हर चीज करना चाहते हैं जो उस जगह के लोकल लोग करना पसंद करते हैं. जो भी घूमने का प्लान करता है, वो ये ही सोचकर घूमने के लिए जाता है कि वो अपने हर पल को खुशनुमा बना सके. साथ ही हर पल को ऐसे जी सके की आने वाला कुछ समय अच्छे से बीता पाए. स्लो ट्रैवल तो यात्रा के हर क्षण को अपने में कैद कर लेता है. इस भागदौड़ के समय में स्लो ट्रेवल लोगों को ना सिर्फ रिलेक्स करता है बल्कि उन्हें हर पल को जीने का मौका भी देता है. हर किसी के लिए स्लो ट्रेवल का अपना अलग मतलब होता है. किसी के लिए स्लो ट्रेवल का किसी उंची पहाड़ी पर बैठकर किताब पढ़ना होता है. किसी के लिए अपनी पसंदीदा जगह जाकर ध्यान लगाना होता है. कुल मिलकर कुछ अलग करने की चाहत ही लोगों में स्लो ट्रेवल जैसे शब्द को बढ़ावा दे रही है.

No comments:
Post a Comment