Sunday, 18 September 2016

अंगूठा चूसने वाले बच्चों में कम होती है एलर्जी



बच्चों में अंगूठा चूसना या नाखून कुतरने की आदत आम होती है. हम इसके लिए उन्हे हमेशा टोकते भी रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी ये आदत उनके लिए कितनी फायदेमंद है. एक नए अध्ययन से पता चला है कि अपने अंगूठे चूसने वाले और अपने नाखून कुतरने वाले बच्चों में एलर्जी विकसित होने की संभावना कम रहती है.

अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि जिन बच्चों में इन दोनों बुरी आदतों की आदत है, तो उन्हे कई तरह की एलर्जी होने की संभावना कम हो जाती है. अध्ययन के मुताबिक, जीवन के शुरूआती पड़ाव में धूल या कीटाणओं से संपर्क होने का खतरा कम रहता है. हालांकि, इन दोनों से थोड़ा फायदा होता है. तो जरूरी नहीं है कि बच्चों को इन आदतों के प्रोत्साहित किया जाए. इस अध्ययन को पीडियाट्रिक्स पत्रिका में प्रकाशित किया गया था.

No comments:

Post a Comment