गर्मी में आग
गर्मी
अपने चरम पर है...इस
गर्मी से कई लोगों की जान जा
चुकी है...और
गर्मी से चीजों में आग लगना
आम बात हो गई है...गर्मी
के मौसम में आग लगने की घटनाएं
बढ़ जाती हैं...घर
हो, ऑफिस
हो या खेत हो...हर
जगह आग लगने की घटनाएं होती
रहती हैं...जिससे
भारी मात्रा में जानमाल का
नुकसान होता है...ज्यादातर
आग लगने की घटनाएं शॉर्ट सर्किट
की वजह से होती हैं...इसकी
बड़ी वजह ओवरलोडिंग को माना
जाता है..बिजली
उपकरणों का ठीक से रखरखाव ना
करने की वजह से भी ऐसी घटनाएं
होती रहती हैं...
गर्मी
में आग लगने की बड़ी वजह ओवरलोडिंग
तो है ही..लोगों
की लापरवाही भी एक बड़ी समस्या
है...लोग
अपने बिजली के उपकरणों का ठीक
से रखरखाव नहीं करते हैं..बिजली
का लोड पड़ने से इनमें शॉर्ट
सर्किट होने से आग लगने की
घटना हो जाती है..
इस
मौसम में गेहूं की फसल पक कर
तैयार है..और
गलती से भी कोई आग का तिनका
उड़कर खेत में आ जाए..तो
ये भीषण आग का रूप ले लेता
है..और
कभी-कभी
तो हाइटेंशन वायर जो खेतो के
उपर से गुजर रहे होते हैं....वो
टूटकर खेतों में गिर जाएं...तो
भी भीषण लग जाती है...और
खेत जलकर राख हो जाते हैं....
गर्मी
के मौसम में सावधानी बेहद
जरूरी है...अगर
हम कुछ उपायों को अपनाएं तो
इन आग की घटनाओं से बचा जा सकता
है..
- बिजली उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं...जिससे पता चल सके की उनमें कोई खराबी तो नहीं हुई है...
- किसी भी शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए घर, ऑफिस या दुकान में मिनियेचर सर्किट जरूर लगाएं...
- खेतों में बीड़ी जलाने या आग के किसी सामान को लाने से बचें..
- खेतों के आसपास पानी की व्यवस्था रखें...जिससे किसी भी आपात स्थिती में मदद मिल सके..

No comments:
Post a Comment