गर्मी
से बना ऑमलेट
गर्मी का प्रचंड रुप दिखाने के
लिए तेलंगाना के करीमनगर में
एक महिला ने जमीन पर ही ऑमलेट
बना डाला.....तेलंगाना
में गर्मी में जमीन इतना ज्यादा
तप रही है कि...एक
महिला ने जब जमीन पर अंडा फोड़कर
डाला तो आमलेट बनकर तैयार हो
गया...इस
वाक्या को देखकर आप गर्मी का
अंदाजा लगा सकते हैं...
ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग पर बहुत वायरल हुई है....करीमनगर में एक महिला ने गर्मी का प्रकोप दिखाने के लिए अपने
घर के बाहर फर्श पर ऑमलेट बनाया और इसकी वीडियो शूटिंग भी कराई गई....
वीडियो
में महिला पहले एक कटोरी में अंडा फेंटते हुए दिखाई देती है...इसके बाद वो
फेंटे हुए अंडे को सूर्य की गर्मी से तपे फर्श पर उड़ेल देती है....और देखते
ही देखते ऑमलेट पक कर तैयार हो जाता है...
तेलंगाना
में इन दिनों जबरदस्त लू चल रही है.....राज्य के कई इलाकों में तो तापमान
लगातार ऊपर बना हुआ है....बता दें
कि पिछले 6 साल में कभी भी अप्रैल के महीने में दिन का तापमान 41 डिग्री
सेल्सियस से ऊपर नहीं गया था.....लेकिन इस साल 13-14 अप्रैल को तापमान ने
अचानक छलांग लगाई है....इससे पहले अप्रैल के महीने में अब तक का सबसे ज्यादा
तापमान 1973 में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.....गर्मी के प्रकोप
से बचने के लिए लोग अपनी जेब में प्याज लेकर चल रहे हैं....

No comments:
Post a Comment