Thursday, 21 April 2016

सिर दर्द अब नहीं रहेगी समस्या

  अगर आप भी सिर दर्द की समस्या से परेशान हैं....और आप की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है....तब आप इन उपायों को अपना कर आप अपनी समस्या का हल कर सकते हैं....इन्हे अपनाने से कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलने लगेगी....





1. अदरक
अदरक रक्त वाहिकाओं में आ जाने वाली सूजन को कम करने में मददगार है. अगर आपको सिर दर्द की शिकायत रहती है तो आपके लिए अदरक का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहेगा. अदरक के रस और नींबू के रस को समान मात्रा में लेकर मिला लें. आप चाहें तो अदरक के सत्व वाली कैंडी भी खा सकते हैं. इसके अलावा अदरक को पानी में उबालकर पीना भी फायदेमंद होता है.

2. दालचीनी
सिर दर्द दूर करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल करना भी बहुत कारगर है..... दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लीजिए और इस पाउडर में थोड़ा सा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लीजिए. इस पेस्ट को सिर पर लगाकर 30 मिनट के लिए लेट जाइए. थोड़ी देर बाद इसे गुनगुने पानी से धो लीजिए.

3. लौंग
सिर दर्द दूर करने का ये एक और उपाय है......कुछ लौंग लेकर उसे तोड़ लीजिए. इन लौंग को एक साफ कपड़े में बांधकर सूंघते रहिए. कुछ देर तक लौंग को सूंघते रहने से सिर दर्द दूर हो जाएगा.....

4. चमेली के फूल की चाय
चमेली के फूल से भी सिर दर्द की शिकायत दूर हो जाती है. ऐसे में अगर आपको अगली बार सिर दर्द हो तो एक कप चमेली के फूल वाली चाय पी लीजिए. आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं.

No comments:

Post a Comment