Wednesday, 16 December 2015

सोना जरूरी है......

नींद किसे प्यारी नहीं होती..हर कोई अच्छी नींद लेना चाहता है..लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि अच्छी नींद एक अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करती है..अच्छी नींद हमे कई बीमारियों से दूर रहने में मदद करती है...
हमें समय पर सोने की आदत डालनी चाहिए...पूरे हफ्ते एक ही वक्त पर सोना और उठना एक बहुत ही अच्छी आदत है..हमें छह से सात घंटे सोना जरूर सोना चाहिए...
हमारी नींद हमारे दिनचर्या पर निर्भर करती है..पूरे दिन हम क्या करते हैं, क्या खाते हैं..इन सब का प्रभाव हमारी नींद पर पड़ता है...और किसी भी तरह का बदलाव हमारी नींद को खराब कर सकता है....
मोटापा, तनाव, हाइपरटेंशन, मधुमेह और दिल से जुड़ी कई बीमारियां अनियमित नींद से जुड़ी हुई हैं....इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई अपने सपने पूरे करने में लगा हुआ है....किसी दिन हम 12 घंटे सो जाते हैं..और किसी दिन एक घंटे भी नहीं सो पाते हैं....लेकिन ये आदत हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक है.....

No comments:

Post a Comment