होंठ हमारी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं.....लेकिन अगर होठों की देखभाल ना की जाए तो....ये फटने शुरू हो जाते हैं....कई बार समस्या बेहद गंभीर हो जाती है....कि होठों से खुन आना शुरू हो जाता है....इसलिए ठंड शुरू होते ही हमे अपने होठों का खाल ख्याल रखना चाहिए....होठों पर ग्लिसरीन बेहद फाएदेमंद साबित हुआ है....कैसे करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल:
ग्लिसरीन को दूध, शहद या गुलाब जल के साथ मिलाकर भी लगाया जाता है......
ग्लिसरीन लगाने के फायदे:
1. सर्दियों में शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और फटने लग जाते हैं. होठों पर ग्लिसरीन के इस्तेमाल से होंठ मुलायम बनते हैं जिससे फटने की समस्या भी नहीं होने पाती है.
2. अगर आपके होंठों पर दाग-धब्बे हैं और ये काले पड़ चुके हैं तो भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है. कई बार धूम्रपान करने के कारण लोगों के होंठ काले पड़ जाते हैं. ऐसी स्थिति में भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है.
3. सर्दियों में हवाओं के प्रभाव से होंठो की ऊपरी परत सूख जाती है और पपड़ी बन जाती है. ऐसे में ग्लसिरीन का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद होता है.
4. अगर आपके होंठ कहीं से कट गए हों या फिर अगर उनमें किसी तरह का घाव बन गया हो तो भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है.
5. होंठों के लिए ग्लिसरीन एक पोषक तत्व की तरह काम करता है, जिससे होंठों को नमी मिलती है.
No comments:
Post a Comment